हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कनखल संन्यास मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद मिशन के पंडाल में भीषण आग लगने से पंडाल कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह से राख्र हो गया सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया शाही स्नान होने के कारण पंडाल में कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे जिस कारण से कोई जन हानि नहीं हुई संन्यास मार्ग स्थित आर्य इण्टर कालेज के कैंपस में स्वामी विवेकानंद मिशन का शिविर लगा हुआ था पंड़ाल में अचानक आग लग गयी चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पंड़ाल जलकर पूरी तरह से राख हो गया पंड़ाल में रखे सिलेंडरों के आग पकड़ लेने से आग विकराल हो गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
भाजपा नेताओं के इशारे पर नाच रहा निगम प्रशासन- सरस्वती
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने नगर निगम प्रशासन…
नशे का व्यापार करने वालो पर पुलिस का प्रहार,105 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01आरोपी गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -105 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 युवक पुलिस की गिरफ्त में…. ऊधम सिंह नगर- पुलिस मुख्यालय…
हल्द्वानी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी…..
ख़बर शेयर करें -कैलाश गहतोड़ी ने जेल में साफ-सफाई व कैदियों के लिए विभिन्न सुविधाओ को देखकर थपथपाई जेलर की…
