कृषि कानूनों के विरोध में सड़को पर उतरे किसान, दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम

ख़बर शेयर करें -

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू (टिकैत) आज शुक्रवार को मंगलौर गुड़ मंडी के बाहर विरोध प्रदर्शन कर हाईवे जाम करेगी। वहीं, उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर रुड़की स्थित शताब्दी द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कई बसों को बीच में ही रोका

पंजाब में जारी किसान आंदोलन का असर परिवहन निगम की बसों पर भी पड़ा है। किसानों के आंदोलन के चलते देहरादून से पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर जा रही दर्जनभर बसें पांवटा साहिब और कालाहम्ब से ही लौट आईं।

परिवहन निगम अधिकारियों के अनुसार किसान आंदोलन के चलते कालाहम्ब में भी बसें जाम में फंस गईं। चालकों परिचालकों के लाख कोशिशे करने के बावजूद आंदोलन कर रहे किसानों ने गाड़ियों को आगे नहीं जाने दिया। ऐसे में यात्री को वहीं उतरा गया ।

सूचना मिलने पर अधिकारियों को चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न स्थानों को जा रही बसों को पांवटा साहिब में ही रुकवा दिया गया । जानकारी के अनुसार बुधवार को भी किसानों के आंदोलन के चलते चंडीगढ़ जा रही कुछ बसों को वापस देहरादून लौटना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *