देहरादून। (भरत सिंह गड़िया) पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर मुलाकात कर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और क्रिसमस ट्री का पौधा उपहार में भेंट की। मुख्यमंत्री ने डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। बताते चलें कि डॉ त्रिलोक सोनी के द्वारा लगातार पौधे उपहार में भेंट किये जाते हैं। उनके द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों भारत सरकार, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी बच्चों तथा समाजसेवियों को पौधे उपहार में भेंट किए गए हैं। वे अभी तक पंद्रह सौ से अधिक पौधे ऊंचे ओहदो पर बैठे लोगों को उपहार में भेंट कर चुके हंै। उनका कहना है पौधों को भावनाओं से जोड़कर लगाए तभी पौधों का संरक्षण होगा पेड़ पौधे व जंगल बचेंगे तो हमारे पशु पक्षी, वन्यजीव, तथा पानी के जलस्रोत भी बचेंगे। समय रहते हमंे इस ओर ध्यान देना होगा।
Related Posts
पुलिस ने चोरी की बाइक दो तमंचे दो चाकू के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -जसपुर- जसपुर एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर चार आरोपियों को दो तमंचे…
जिला नैनीताल एंव महा०रा०प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून ने 5-1 से बना विजेता……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के तत्वधान में जिला कीड़ा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के सौजन्य से शशिधर…
नायक फिल्म के अनिल कपूर बने नजर आए दीपक बाली
ख़बर शेयर करें -बबली बजाज के आवास पर महापौर का हुआ शानदार अभिनंदन काशीपुर- चुनाव जीतते ही महापौर बने दीपक…
