पौड़ी पुलिस ने सड़क दुर्घटना से सम्बन्धी मामले में 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार से जारी वारंट फौ0वा0स0-1224/2023, धारा-279, 337, 338 IPC से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त  नरेश कुमार उर्फ भिंडीलाल निवासी-कोटद्वार को आज दिनांक 10.05.2025 को दुगड़ा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

नरेश कुमार उर्फ भिंडीलाल पुत्र मोहन सिंह, निवासी- सराडा सकाली, कोटद्वार।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी
  2. मुख्य आरक्षी संदीप नेगी
  3. मुख्य आरक्षी हर्षवर्धन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *