खटीमा (मोहम्मद उस्मान अंसारी) उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत नगर पालिका खटीमा में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शहर के मुख्य चौक पर करोड़ों की विभिन्न योजनाओं का फीता काटकर शिलान्यास किया। वही इस मौके पर विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खटीमा शहर का सौंदर्यीकरण होना है शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने 6 करोड़ 87 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। जिसके तहत शहर के मुख्य चौक से टनकपुर रोड के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक पेयजल लाइन शिफ्टिंग का कार्य 60 लाख की लागत से होना है। साथ ही 35 लाख रुपए की लागत से शहर में विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर आरडब्ल्यूडी के द्वारा टेंडर निकाला जा चुका है, जिसमें शहर में डिवाइडर – फुटपाथ और स्ट्रीट लाइटें आदि लगाई जाएंगी, साथ ही नगर की चारों प्रमुख रोडो का सौंदर्यीकरण किया जाना है। जिसमें टनकपुर रोड और मेलाघाट रोड के टेंडर भी निकल चुके हैं। जल्दी शहरवासियों को नया और सुंदर खटीमा देखने को मिलेगा।
Related Posts
हल्द्वानी- शराब के नशे में मटन लगा बीफ, काटा हंगामा…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- पार्टी के दौरान ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से मंगाए मटन को बीफ बताकर युवक ने हंगामा…
श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 में विश्व शांति के लिए किया गया हवन……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 में विश्व शांति के लिए हवन किया गया दुर्गा सप्तशती के…
मा0 प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार के क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भारी वाहनों हेतु नो एंट्री……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- मा० प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार के दिनांक 02.04.2024 को जनपद ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम…
