काशीपुर (सुनील शर्मा) प्रदेश मे कोरोना का प्रकोप जिस तरफ से बढ़ रहा है तो वही काशीपुर के कुंडा थाना मे कुभ ड्यूटी करके वापस लौटकर आए 8 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए है। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया हैं। तो वही कुंडा थाने के पॉजिटिव आये सभी 8 पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में भेजा गया। कुंडा थाना अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि कुंभ ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थाने मे काफी एहतियात बरती जा रही है। कोई भी शिकायतकर्ता आ रहा है तो उसका शिकायती पत्र शिकायत बॉक्स मे डाला जा रहा है। पुलिस थाने को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि करोना महामारी में अपने आप को सुरक्षित रखें। मास्क का तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और हाथों को अच्छी तरह से धोएं। बेवजह घरो से बाहर ना निकले।
Related Posts
लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी को दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज,,जाने क्या है पूरा मामला
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी को धमकी मिलने का एक मामला सामने…
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन ने किया लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा
ख़बर शेयर करें -लालकुआं– (जफ़र अंसारी) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने मंगलवार को लालकुआं विधानसभा…
हल्दूचौड़ में दिन-दहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस मय मैगजीन,02 खोखा कारतूस किए बरामद SSP NAINITAL ने पुलिस…
