लालकुआ (जफर अंसारी) प्रदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण से स्थिति भयावह बनती जा रही है। इससे बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। लोग जागरूक रहकर अपनी सुरक्षा खुद से कर सकते हैं। ये बातें गत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कही। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए यशपाल आर्य ने प्रदेश के लोगों से मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार कोरोना साइलेंट तरीके से आया है इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है तथा लोगों में एक भ्रम हो गया है कि कोरोना कुछ नहीं है इस कारण कोरोना भयावह रूप लेते जा रहा है इससे बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। विश्व के पैमाने पर यह साबित हो गया है कि अन्य सभी सावधानियां में सबसे उत्तम, सुरक्षित और आसान मास्क लगाना है। कोरोना से फैलाव व बचाव के लिए मास्क के साथ साथ शारीरिक दूरी का पालन करना, सैनिटाइज करना, हाथ धोना जरूरी है। शादी विवाह का मौसम भी है। इसमें सरकारी गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है। कोरोना के फैलाव से बचने के आत्मनियंत्रण सीखना जरूरी है न कि सरकार के कहने और प्रशासनिक बल पर उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहा है ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इलाज वाली सूई दस गुणा कीमतों में ब्लैक में मिल रही है समाज के लोगो ने काम करने से मना कर दिया है। ऐसे में आम लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि छह माह पूर्व सरकार कोरोना टीका और दवा पूरे विश्व को आपूर्ति कर रही थी अब अपने देश में कमी हो गई है। सरकार की मिशनरी फेल हो रही है।
Related Posts
भाजपा प्रदेश प्रभारी के अभद्र बयान पर फूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – (ज़फर अंसारी) भाजपा के उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय…
कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा स्थगित से व्यपार चौपट, व्यपारियों ने भीख मांग कर किया प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा को स्थगित करने से हरिद्वार का व्यापार…
कमजोर हो रहे वनों की सेहत सुधारेगा वन विभाग, कैंपा के तहत मिलेगी राशि……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- प्रदेश में वनों की सेहत सुधारने की योजना है, इसमें जिन वनों की हालत अच्छी नहीं…
