हल्द्वानी– (जफर अंसारी) दिवंगत नेता इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत भी हल्द्वानी पहुंचे। इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की उनकी आकस्मिक मृत्यु पूरे उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा नुकसान है क्योंकि 40 साल से ज्यादा का उनका राजनैतिक कैरियर रहा और इस दौरान उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा की इंदिरा हृदयेश को हमेशा उन्होंने अपनी बड़ी दीदी के समान माना उन्होंने कहा कि जो महिलाएं राजनीति में आना चाहती थी इंदिरा हृदेश उनके लिए रोल मॉडल थी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश हमेशा हर काम में सहयोग किया करती थी और उनके अनुभवों से हर नेता को कुछ ना कुछ सीख लेने की जरूरत है।
Related Posts
बड़ी खबर देवभूमि उत्तराखंड में पांच हजार से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में, देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक ।
ख़बर शेयर करें -रिपोर्ट – शम्मी मैहर उत्तराखंड में कोरोना की चपेट में लगभग पांच हजार से अधिक बच्चे आ…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार पर फूटा गुस्सा…..
ख़बर शेयर करें -कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार किया पुतला दहन…. रामनगर- केंद्र सरकार द्वारा घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर…
लालकुआं में शादी की खुशी मातम में बदली: बग्गी चालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – बरेली रोड के एक बैंक्वेट हॉल में दूल्हे को लेने जा रहे बग्गी वाले को…
