हल्द्वानी – दो दिन पहले गला घोंट कर दानिश के के बगीचे में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया मामले में अभियुक्त सोनू सैनी पुत्र चौखे लाल (28 वर्ष) मूल निवासी – छितौनी रोड गांव सैफनी तहसील-शाहबाद रामपुर उ0 प्र0 को गिरफ्तार किया गया आरोपी हाल में सती कालोनी थाना वनभूलपुरा में रहता है और मुखबिर की सूचना पर आवला गेट चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी सोनू सैनी ने बताया कि मृतक सोनू गुप्ता और उसके बीच सोनू गुप्ता की पत्नी को लेकर झगड़ा हो गया था जब मै उजालेश्वर मन्दिर के पास घूम रहा था तब मुझे मृतक सोनू गुप्ता मिला। सोनू गुप्ता ने बहुत ज़्यादा शराब पी हुई थी । और हम दोनों बात करने लगे मृतक सोनू गुप्ता अभियुक्त से कहने लगा कि मेरी पत्नी से दूर हो जा, नही तो मैं तुम्हारा मर्डर कर दूँगा। अभियुक्त सोनू सैनी मृतक सोनू गुप्ता को प्यार से बहला फुसलाकर दानिश के बगीचे मे ले गया । मृतक सोनू गुप्ता अभियुक्त से गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा । अभियुक्त सोनू सैनी ने अपने मोबाइल से नन्नू उर्फ नन्हे अंसारी और कुवंर सैन को बताया कि मेरा दानिश के बगीचे में झगडा हो रहा है कि तुम लोग आ जाओ । इतने में मृतक सोनू गुप्ता और ज्यादा गाली बकने लगा तो मैने अपने अगोछे से पीछे से जाकर फंदा लगाकर सोनू गुप्ता का गला घोट दिया । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैने प्यार में अंधा होकर सोनू गुप्ता की हत्या कर दी । अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि घटना में प्रयुक किया गया कपड़ा और घटना के समय पहने हुए कपड़े भी छुपा दिए गये थे । जिस कपड़े से गला घोंटा गया और पहने हुए कपड़े पुलिस ने बदामद कर लिये। पुलिस ने FIR NO:- 202/21 दर्ज कर मुकदमा दर्ज किया आरोपी पर धारा-201 भा0द0वि0 की बढोतरी की गयी। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
Related Posts
वानिकी एवं औद्यानिकी विवि भरसार में छात्र-छात्राओं ने ली मतदान की शपथ……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न…
खुदान कार्य मानको के तहत ना किये जाने को लेकर डीएम नैनीताल ने ज़ाहिर की कड़ी नाराज़गी…..
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-हल्द्वानी शहर में एचपीसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन हेतु खुदान कार्य मानको के तहत ना किये जाने को…
पर्यटकों के लिए खोल दिया गया विश्व प्रसिद्ध नेशनल पार्क का ढिकाला जोन…..
ख़बर शेयर करें -रामनगर- विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन के दरवाजे बुधवार को पर्यटको के लिए खोल…
