शांति भंग करने वाले 11 विवादित युवकों का पुलिस ने किया चालान-पढ़े क्या है पूरा मामला…

ख़बर शेयर करें -

कोतवाली क्षेत्र रुद्रपुर की रम्पुरा चौकी का मामला

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रम्पुरा पुलिस चौकी में मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी हो गई।इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह लोग संघर्ष पर आमदा हो गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांज कर सबको भगा दिया।

 

यह विवाद इतना बढ़ गया कि संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्ष लाठी डंडे निकाल लाए। इसमें एक युवक के सर पर लाठी मार दी।इस दौरान किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

 

रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख भीड़ और बढ़ गई। पुलिस ने लाठियां भांज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद 11 युवकों को हिरासत मे ले लिया।जिनका शांतिभंग करने में चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *