उधम सिंह नगर सीपीयू पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर –(शादाब हुसैन) रुद्रपुर डीडी चौक पर कार और स्कूटी की टक्कर होने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वहां पर डयूटीरत सीपीयू कर्मी कांस्टेबल जगदीश जोशी, रविन्द्र सिंह, लक्की तिवारी ने घायल देवेंद्र भट्ट पुत्र  हरकिशन भट्ट निवासी आवास विकास रुद्रपुर को तत्काल हॉस्पिटल पहुँचाया और घायल के परिजनों को सूचना देकर हॉस्पिटल बुलाया गया और घायल देवेंद्र के एक लाख रुपये को संभाल कर उसके परिजन के सुपुर्द किये।

           

सीपीयू के इस कार्य कुशलता को देखकर जनता द्वारा सीपीयू कर्मियों की ईमानदारी और कार्य क्षमता की बहुत प्रसंशा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *