लालकुआं – (नन्दन राम आर्य) लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने शमशान घाट समीप जंगल से तीन युवकों को दो बंदूकों और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया । पकड़े गये आरोपियों के पास से जिंदा कारतूस और खोखे भी बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी बिन्दूखत्ता के रहने वाले हैं जबकि एक पंतनगर की चखफेरी कालोनी का रहने वाला है। वही कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि लालकुआं के क्षेत्रांतर्गत अवैध हथियारो के तस्करी के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसपर पुलिस ने शमशान घाट समीप जंगल के पास से उनके नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस को जंगल के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखे जिनकी रोककर चैकिंग की गई तो तीन व्यक्तियों के पास से दो देसी बंदूक 12 बोर, 10 जिंदा कारतूस और एक तमंचा सहित 315 बोर बरामद किये गये उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है
Related Posts
आदर्श आचार संहिता का पालन करने व आगामी त्योहार होली एवं रमजान को सद्भावना के साथ मनाने हेतु की गई पीस कमेटी की मीटिंग……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को…
नैनीताल पुलिस ने खोया युवा चोकी इंचार्ज,जांबाज उपनिरीक्षक को दी गई अंतिम विदाई
ख़बर शेयर करें -बैराज में डुबते व्यक्ति को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी काठगोदाम चौकी प्रभारी ने…
समग्र विकास का नमो बजट : रेखा आर्या….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड- उत्तराखंड में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आय व्ययक प्रस्तुत किया गया…
