रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं उत्तरांचल पंजाबी युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने सब्जी मंडी में खुले नव प्रतिष्ठान नटराज कन्फेक्शनरी का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी भूरा व उनके परिजनों को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर महानगर क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने के पश्चात जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है। जिससे बाज़ार में लोगों की खाद्य वस्तुओं की मांग बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए यह प्रतिष्ठान लोगों के स्वाद एवं उनकी मांग पर पूरी तरह से खरा उतरेगा। भारत भूषण चुघ ने कहा प्रतिष्ठान में प्रत्येक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाये। प्रतिष्ठान स्वामी भूरा ने बताया कि नव प्रतिष्ठान मे क्व़ालिटी के बिस्कुट, नमकीन, अचार सहित दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुएं पूर्ण गुणवत्ता एवं उचित दामों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर पार्षद कमला देवी, वृंदा, नंदू, शेर सिंह, अमलेश कोली, प्रेम शंकर कोली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया गया।
Related Posts
पन्तनगर- मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश …..
ख़बर शेयर करें – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज ऊधम सिंह नगर एक दिवसीय…
हल्द्वानी- मां-बाप के बिजली का बिल बना युवती की हत्या का कारण……..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं (नैनीताल)- मोबाइल में पहली पत्नी संग गोविंद सिंह मेहता की अंतरंग वीडियो क्लिप और मां-बाप के…
मानसून 2025 को लेकर सीएम धामी सतर्क: ‘आपदा सखी योजना’ शुरू करने की घोषणा, हर जिले में राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश
ख़बर शेयर करें -समाचार प्लस लाइव | देहरादून मानसून 2025 को लेकर सीएम धामी सतर्क: ‘आपदा सखी योजना’ शुरू करने…
