उत्तराखंड में सेवा पखवाड़े के तहत बीजेपी के द्वारा लगातार कार्यक्रमों आयोजन , दिव्यांगो को दिए कृतिम अंग….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत जहाँ एक और पूरे देश मे भाजपा के द्वारा तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है तो वही उत्तराखंड में सेवा पखवाड़े के तहत बीजेपी के द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है आज हल्द्वानी में सेवा पखवाड़े के तहत नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, बेला तोलिया और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तोलिया के द्वारा तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर दिव्यांगों को कृतिम अंग दिए गए, दिव्यांगों को दिए गए कृतिम अंगों में व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़िया दी गयी । कार्यक्रम में बीजेपी के नैनीताल जिला अध्यक्ष, प्रदीप बिष्ट ने भी शिरकत की। तो वही बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तोलिया ने बताया कि 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत जहाँ पूरे देश मे बीजेपी के द्वारा तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमे कल से टीबी मुक्त उत्तराखंड के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *