सुल्तानपुर पट्टी – (मोहम्मद आसिफ) आम आदमी पार्टी का डॉक्टर शमशाद हुसैन के नेतृत्व में उनके मकान पर जोरदार स्वागत किया गया। नगर के मोहल्ला श्याम नगर में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह , जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के गुरजीत सिंह पन्नू, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के मदन मोहन पंत, जिला संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह आम आदमी पार्टी से नगर में पहुंचे। आम आदमी पार्टी द्वारा नए सदस्य भी बनाए गए। जिससे पार्टी को और मजबूती मिले। और आम आदमी पार्टी अपनी मजबूत पकड़ बनाती जा रही है। जिससे आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहरा सके। नगर के कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिससे आम आदमी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हम इन युवाओं को आगे बढ़ाकर आम आदमी पार्टी को मजबूत कर आगे बढ़ाना है। मौके पर मोहम्मद अकरम, मोहम्मद आजम,करन सिंह, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद शब्बीर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
Related Posts
फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में औषधीय पौधो की खेती और उपयोगिता,भूमिका पर दिया व्याख्यान……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविधालय निदेशक शोध प्रो ललित तिवारी ने मानव संसाधन केंद्र द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में…
रामनगर में सांप के काटने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत……
ख़बर शेयर करें -रामनगर- देर रात एक युवक की घर में सोने के दौरान जहरीले सांप के काटने से दर्दनाक…
मानसून गश्त के तहत वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 01 ट्रक(14 टायरा) किया सीज…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण…
