नैनीताल के झतिया म पाच दुकानों में घुसा पानी, डीएम के निर्देश पर पहुंची अफसरों की टीम……

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार ने ईई निर्माण खंड भवाली और ए ई सिंचाई के साथ निरीक्षण किया। रामगढ़ ब्लॉक झूतिया बाजार के ऊपर से बहने वाले गधेरे के रास्ता बदलने से पांच दुकानों में पानी भर गया और काफी सामान का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 7 ग्रामवासियों के खेतो और तीन मकानों के घर के आंगन में भी मलबा आया है।ग्रामवासियों ने बताया कि कृषि एवम भूमि संरक्षण विभाग ने पूर्व में चेक डैम बनाए गए थे किंतु क्षतिग्रस्त हो गए।

 

मौके पर सिंचाई विभाग ने सुझाव दिया कि आरसीसी के कार्य से भू कटाव को रोका जा सकता है। मौके पर जेसीबी के माध्यम से पानी को डायवर्ट कर दिया गया है। पानी वर्तमान में अपने मूल रास्ते से जा रहा है। इसी जगह पर दूसरी स्थान पर जहा पर वर्तमान में गधेरे का पानी जा रहा है वहा पर लोग ने पुल की मांग की। पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा भी पुल बनाया जाना ज्यादा सुरक्षित बताया गया है।।

 

फिलहाल पीडब्ल्यूडी को चेक डैम बनाकर रोड को चालू करने के लिए निर्देशित किया है। कल से काम शुरू होगा। वर्तमान में रोड दोनो और से खुली है केवल दो स्पॉट पर रोड बंद है। परंतु उससे किसी को कोई बहुत समस्या नहीं है। उसे खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *