युवा मोर्चा ने हल्द्वानी में आयोजित किया नव मतदाता सम्मेलन………..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को युवा मोर्चा ने हल्द्वानी में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया। एमबीपीजी कॉलेज सभागार में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया, नव मतदाता सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे,

 

जिसमें आगामी चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को युवा मोर्चा द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, भाजपा युवा मोर्चा के ज़िलाअध्यक्ष कार्तिक हरबोला ने बताया कि आगामी चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवा जो कि नव मतदाता हैं

 

उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, साथ ही आगामी चुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *