लालकुआं -(जफ़र अंसारी) उत्तराखंड राज्य में सभी पार्टियों द्वारा चुनावी सरगर्मी अब तेज होती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी अपना धरातल मजबूत करने और चुनावी घोषणाएं करने में लगी है। वही आप पार्टी कि चुनावी घोषणाओं को केवल हवा हवाई घोषणाएं बता रहे कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमन्त साहु ने कहा की कांग्रेस की सरकार इतने सालों से उत्तराखंड का विकास करने में लगी थी लेकिन जब से यह सत्ताधारी पार्टी आई है उन्होंने एक भी विकास का कार्य नहीं किया हमने जहां कार्य करके छोड़े थे वह आज जस के तस पड़े हैं। साहू ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सारी बड़ी-बड़ी पार्टियाँ अपने अपने दमखम को दिखाने में लग जाती है चाहे उत्तराखंड के भौगोलिक परिस्थितियों को वह समझती हों या नही ऐसे ही एक पार्टी ने धरातल पर उतरने से पहले ही अपनी हवा हवाई घोषणाएं करनी आरंभ कर दी हैं लेकिन वह धरातल पर आएंगी कैसे उत्तराखंड में सबसे बड़ा मुद्दा इस समय बेरोजगारी है विकास के कार्य रुके हुए हैं इन पर कोई बात नहीं करता हर चीज को मुफ्त करने की केवल बात हो रही है लेकिन मुफ्त करना सभी समस्याओं का समाधान नही है।
Related Posts
दो हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या
ख़बर शेयर करें -ऊधम सिंह नगर पुलिस का दावा दो हजार रुपए के विवाद में एक दोस्त ने अपने ही…
गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने पांच लोगों के काटे चालान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम…
सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला,, जनसंपर्क के दौरान एक युवक ने किया हमला
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर ग्राम सुंदरपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल…
