नैनीताल-(गुंजन मेहरा ) नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील में बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने एक शव तैरते हुए देखा जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, मौक़े पर पहुचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:00 बजे डीएसबी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं ठंडी सड़क की तरफ से जा रही थी। तभी उन्होंने पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील में एक शव को तैरते हुए देखा। जिसके बाद युवतियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किनारे निकाला और परिजनों को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कुमाऊं विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर एनएस राणा के रूप में की जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि अधेड़ की पहचान कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एनएस राणा के रूप में हुई है और उनके पास से एक बैग मिला जिसमें मास्क और कुछ रुपए थे। बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Related Posts
दो शातिर ठग गिरफ्तार|
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी (जफर अंसारी) हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस ने 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन…
नैनीताल लोकसभा में इन 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन ……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से बुधवार को 10 नामकन किए…
रोटरी क्लब आफ काशीपुर कॉर्बेट ने डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय और सुरुचि सक्सेना को दी बड़ी जिम्मेदारी…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-काशीपुर में बीते रोज एक अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। अधिष्ठापन समारोह के साथ ही क्लब…
