हल्द्वानी – (जफर अंसारी) हल्द्वानी में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के कार्यालय के बाहर संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जल संस्थान विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वही जल संस्थान के संविदा कर्मियों का कहना है कि हमारा मानदेय पिछले कई महीनों से जल संस्थान के द्वारा नहीं दिया गया है और हमारा वेतन भी नहीं बढ़ाया गया जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जल संस्थान विभाग सभी संविदा कर्मियों के वेतन को लेकर कोई भी कार्यवाही करने में असफल हो रहा है। जिस कारण हमने मजबूर होकर जल संस्थान विभाग के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया और अगर हमारी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिससे स्थानीय लोगों को पानी की दिक्कत होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान विभाग की होगी।
Related Posts
देहरादून-संपन्न हुई मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट की बैठक,लिये गए यह अहम निर्णय……..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई सचिवालय प्रसाशन मे निजी सचिव परीक्षा…
नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन पर्व, मेयर ने सभी बहनों को उपहार देकर किया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- नगर निगम में पहली बार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी…
वरिष्ठ नेता का समर्थकों सहित भाजपा से इस्तीफा, पूर्व मंत्री लगाये गम्भीर आरोप
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ऊधमसिंह नगर / गदरपुर- भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा गदरपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी…
