पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा ने प्रयागराज कुंभ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दु:ख जताते हुए घायलों के स्वास्थ्य होने की कामना की

लालकुआँ- लालकुआँ काग्रेंस के वरिष्ठ नेता एंव नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा ने प्रयागराज कुंभ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दु:ख जताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटना में घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया।

 

इस मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि बीते दिनों मौनी अमावस्या पर कुंभ में हुई भगदड़ एक बेहद दर्दनाक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस धार्मिक आयोजन को व्यवसायिक और वीआईपी कल्चर में बदल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रचार करके भीड़ तो जुटा ली लेकिन आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं जिसके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

 

उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष प्रबंध करने की मांग की।उन्होंने ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति की प्रार्थना की है।