हल्द्वानी- सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जिले में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में श्री जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू के नेतृत्व में हॉक मोबाइल टीमों द्वारा हल्द्वानी के मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, रोडवेज, ओके होटल तिराहा तथा हिंदू धर्मशाला के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान सीपीयू टीम द्वारा नो पार्किंग वाहनों, नो एंट्री जोन में चलने वाले 36 वाहनों के चालान, 15 ऑटो के बिना परमिट कोर्ट के चालान, 01 ऑटो और 01 बाइक सीज, 9000 रुपए के नकद चालान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए।
Related Posts
सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- व्यापार मंडल बनने का मुख्य कारण यह है कि आज जितने भी व्यापार मंडल बने वह…
रूद्रपुर में भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति का अनावरण……..
ख़बर शेयर करें -ब्राम्हण महासभा ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कलश यात्रा के साथ हवन यज्ञ और…
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का पुनः विस्तारीकरण।
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- अखिल एकता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश और महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का पुन: विस्तार…
