कुंदन लटवाल ने काशीपुर में की प्रेस वार्ता, पूरे भारतवर्ष में भारत दर्शन के माध्यम से निकाली जाए सुशासन यात्रा-लटवाल..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में रामनगर रोड स्थित काशीपुर मीडिया सेंटर के कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने निर्णय लिया है कि पूरे भारतवर्ष में भारत दर्शन के माध्यम से सुशासन यात्रा निकाली जाए।

 

इसी के तहत पूरे देश भर में 1 लाख किलोमीटर के दायरे में 75 यात्राएं निकाली जा रही है। उत्तराखंड में यह यात्रा टपकेश्वर महादेव मंदिर से बीते 28 अप्रैल से निकाली जा रही है। जोकि 1मई तक चलेगी। वहीं  दूसरे चरण में यह यात्रा कुमाऊं मंडल में प्रवेश करेगी। चंपावत चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत विधानसभा सीट से जिताने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 151 बूथो के साथ साथ 31  शक्ति केंद्रों, 5 मण्डलों जिनमे 3 पहाड़ तथा 2 मैदानी क्षेत्र में आते हैं, सभी पर कमर कस ली है।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत चुनाव जिताने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ‘हर बूथ 20 यूथ’ के तहत पूरी तरह संरचना कर ली है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत में ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को पूरे प्रदेश ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि चंपावत चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय जनता युवा मोर्चा की होने वाली है। उन्होंने खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हाथ पर बोलते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को धरातल पर और आम जनता तक पहुंचाने के लिए हर विधानसभा का दौरा किया,

 

जिसकी वजह से वह खटीमा मैं अपने चुनाव को ज्यादा समय नहीं दे पाए लेकिन प्रदेश में उनके नेतृत्व को आम जनता ने सराहा तथा उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। जिसका प्रतिफल शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताकर दिया। उन्होंने कहा कि चंपावत विधानसभा में मुख्यमंत्री को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी कैंप करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *