कोटद्वार- राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के गणित विभाग में विभागीय परिषद के तत्वाधान में आज को निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वाद-विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक “आर्टिफिशल इंटेलिजंस मानव विकास में उपयोगी है?” था। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में अवंतिका सैमवाल प्रथम स्थान, सोनाली पंत द्वितीय, एवं दीपक जदली तथा मोo हम्जा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीँ विपक्ष में शेफाली बिष्ट प्रथम स्थान, ऋचा रौतेला द्वितीय, एवं प्रतिक्षा बडोला तथा सोनाली बुडाकोटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस अवसर पर गणित विभाग प्रभारी डॉक्टर तृप्ति दीक्षित ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए वाद विवाद प्रतियोगिता के औचित्य पर प्रकाश डाला वहीँ डॉक्टर मीरा कुमारी और डॉ अजय रावत निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे । इस अवसर पर गणित के प्राध्यापक डॉक्टर पवन भट्ट और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
Related Posts
राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सफलतम 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर दी बधाई……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनके…
मणिपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री का फूंका पुतला……..
ख़बर शेयर करें -मणिपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका…
हल्द्वानी- किसी रूट पर चलीं आधी बसें, तो किसी पर रहा एकदम टोटा, फिर निगम और संगठन का हुआ समझौता……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो…
