पौड़ी- स्थानीय निवासी श्रीनगर पंकज बड़थ्वाल द्वारा साइबर सेल श्रीनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा गलती से 68,999/- रू0 की धनराशि को किसी गलत खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। मेरे द्वारा खाता धारक से पैसे वापस करने के लिए कहा गया लेकिन खाता धारक द्वारा मेरे पैसे वापस करने से साफ इंकार कर दिया गया और मुझसे सम्पर्क करना भी बंद कर दिया। वादी द्वारा दी गयी इस शिकायत पर साइबर सेल श्रीनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी द्वारा बताये गये गलत खाते की जानकारी की गयी और इस पर कार्यवाही करते हुए एक दिन के भीतर ही वादी द्वारा गलत खाते में भेजी गयी कुल 68,999/- रू0 धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस लौटायी। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर धनराशि लौटाने हेतु पीड़ित द्वारा पौड़ी पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Related Posts
कार्तिक पूर्णिमा मेले में पांचवें दिन उमड़े नेपाल के नागरिक
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) भारत नेपाल सीमा से लगे झंनक ईया मेले में भारी संख्या में पड़ोसी…
नवामि के दिन मनाया गया श्री रामसेवक सभा का वार्षिकोत्सव……
ख़बर शेयर करें -श्री रामसेवक सभा का नवामि के दिन वार्षिकोत्सव मनाया गया….. नैनीताल- श्री रामसेवक सभा का नवामिके दिन…
इग्नू से भूगोल एवं भू-सूचना विज्ञान (जियोइन्फारमैटिक्स) में करें मास्टर डिग्री, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई……..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 सत्र से भूगोल एवं भू-सूचना विज्ञान विषय में…
