चमोली – (जितेन्द्र कठैत) दशोली ब्लॉक के न्याय पंचायत बैरागणा में आज पंचायतीराज क्षमता विकास का दो दिवशीय प्रशिक्षण शुरु कर दिया गया है जिसमे मास्टर ट्रेनर हरि प्रसाद ममगाईं ने पँचायत के सभी वार्ड सदस्यों को सम्पूर्ण पंचायत राज में होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी | जिसमे वार्ड मेम्बर मण्डल यशोदा देवी ने कहा कि हमे आज तक एसा प्रशिक्षण नही मिला ऐसे प्रशिक्षण सरकार द्वारा किये जाने चाहिए व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सरोज बिष्ट सिरोली द्वारा यह बताया गया कि हमको आज यह जानकारी दी गयी कि कहाँ पर कोन से विभाग की अनियमितता पर शिकायत कर सकते हैं तथा 1905 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी कर सकते हैं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती भारती राणा ने यह बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर प्रत्येक न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत पर खोले जाने चाहिए ताकि ग्रमीणों का समय धन की बजत होगी । जिसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप सजवाण , ग्राम विकास अधिकारी साधना विष्ट , न्यायपंचायत बैरागणा के समस्त वार्ड मेम्बर ,प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
Related Posts
पूर्वी वन प्रभाग़ हल्द्वानी ) ने मनाया जीआईसी शांतिपुरी में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह |
ख़बर शेयर करें -लालकुआं (जफ़र अंसारी) वन विभाग डौली रेंज लालकुआं के द्वारा आने वाले फ़ायर सीजन के मध्येनज़र लालकुआं…
सितारगंज पुलिस ने 25 हजार रूपये के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित था अभियुक्त। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त…
अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे बाइक सवार के पास मिले एक लाख रुपये, पुलिस ने किये ज़ब्त…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- नैनीताल के पहाड़पानी में बनाए गए चेकिंग बेरियर पर देर रात पुलिस और एसएसटी की टीम…
