रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) खेड़ा में किराए पर रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के पिता ने जहर खिला कर हत्या का आरोप लगाया है। मूलरूप से ग्राम नानकार रानीबाला नगर, रामपुर निवासी तफशील अहमद रुद्रपुर में मजदूरी करता है। वह खेड़ा में 35 वर्षीय पत्नी शायदा के साथ किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अचानक शायदा की हालत खराब हो गई। इस पर मकान स्वामी अन्य लोगों की मदद से शायदा को जिला अस्पताल ले आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, शायदा की मौत की जानकारी मिलते ही स्वार से उसके पिता खलील अहमद और भाई मुर्शरफ के साथ ही कई रिश्तेदार यहां पहुंच गए। इस दौरान पिता ने शायदा के पति पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि 2008 में शायदा का विवाह उन्होंने तफशील अहमद से किया था। विवाह के बाद से वह उसे परेशान करने लगा। कई बार पंचायत भी हुई। पुत्री पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। उन्होंने उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
पैसों के लालच में मकान मालिक ने किरायेदार को उतारा मौत के घाट….
ख़बर शेयर करें -गाजियाबाद-गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां पर पैसों के लालच में…
श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 में विश्व शांति के लिए किया गया हवन……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 में विश्व शांति के लिए हवन किया गया दुर्गा सप्तशती के…
नहाते समय बाथरूम की जाली पर पड़ी महिला डॉक्टर की नजर, कैमरा ऑन मोबाइल देखते ही उड़े होश…..
ख़बर शेयर करें -दिल्ली- दिल्ली के लेडी हार्डिंग कॉलेज के हॉस्टल में महिला डाक्टर का अश्लील वीडियो बनाने का मामला…
