काशीपुर – (सुनील शर्मा) केन्द्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कांग्रेस नेत्री डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की हिटलरशाही का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि अन्नदाता कहे जाने वाले किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले आठ माह से आंदोलित हैं और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इसी तरह उत्तराखंड प्रदेश में दो मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी भाजपा जनता को संतुष्ट करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। वर्तमान में उत्तराखंड प्रदेश हड़ताली प्रदेश बन गया है। डीजीपी की अपील को दरकिनार कर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने देहरादून व रुद्रपुर में धरना-प्रदर्शन किया तो देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर करीब सप्ताहभर तक आंदोलित रहे। बिजली कर्मियों ने भी चेतावनी पूर्ण हड़ताल प्रारंभ की और अंतत: सरकार को उनके आगे झुकना पड़ा। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि रिमोट से चलने वाले पिछले दोनों मुख्यमंत्रियों की तरह भाजपा के तीसरे मुख्यमंत्री भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इधर, प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष समेत तैयार की गई नई सेना भाजपा को नाकों चने चबवाने को तैयार है। दीपिका गुड़िया ने दावे के साथ कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है, प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।
Related Posts
काशीपुर का विकास करवाने अबदम किसी भाजपाई में नहीं रहा। गौतम मेहरोत्रा
ख़बर शेयर करें -काशीपुर। (सुनील शर्मा) कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा है कि भाजपा सरकार में जब अपने…
“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76 वीं पुण्यतिथि, महानगर कांग्रेस ने की श्रद्धांजलि अर्पित”…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा स्वराज आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76वीं पुण्यतिथि पर…
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच कर धामी ने राज्य व देश की सुख समृद्धि,शांति की कामना की….
ख़बर शेयर करें -नानकमत्ता-मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच कर शीश नवाया तथा…
