पौड़ी- जनपद में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर 14 अप्रैल को सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.पी.एच.सी.) कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि इन शिविरों में टी.बी., सिकल सेल, बीपी, शुगर, ओरल हेल्थ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू छोड़ने की सलाह एवं उपचार, परिवार नियोजन आदि सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। शिविर में सी.एच.ओ. (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आई.डी. भी बनाए जाएंगे। डॉ. गोयल ने आमजन से अपील की है कि वे निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
Related Posts
हल्द्वानी- तीन साल में ही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लोगों के सामने पानी का संकट
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- अमृत योजना से काठगोदाम हाइडिल कॉलोनी के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए…
धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से आईफोन खरीदने व स्कूटी चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह के कड़े निर्देशों के क्रम में धोखाधड़ी करने वालों पर…
हल्द्वानी रोडवेज में युवाओं की भीड़, प्रशासन के फूले हाथ पैर……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी रोडवेज में सोमवार को अचानक युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई पड़ोसी राज्यों से…
