“कोटद्वार के बेस अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर पूर्व सैनिकों का सख़्त रुख, प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- पूर्व सैनिकों संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में बेस हॉस्पिटल मैनेजमेंट  के माध्यम से श्री  प्रधान मंत्री भारत सरकार एवं धन सिंह रावत  स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन देकर स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह बेस हॉस्पिटल कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के विषय मे लिखा हैं। यह हॉस्पिटल कोटद्वार शहर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, जिसकी आबादी लगभग 175000 है। इस हॉस्पिटल में कोटद्वार शहर के नागरिकों के अलावा विकाश खंड दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल, बीरोंखाल, नैनीडांडा, कलजीखाल, द्वारीखाल, एकेश्वर और यमकेश्वर के नागरिकों के लिए भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं

 

लेकिन हॉस्पिटल की स्थिति बड़ी दयनीय है, क्योंकि यहां के अधिकांश चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। इसके कारण यहां पर समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती है  और यह हॉस्पिटल एसआरऊ से ज्यादा कुछ नहीं हैं। ज्ञापन के  माध्यम से अनुरोध करते हैं कि आप स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह नेगी बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के विषय पर व्यक्तिगत संज्ञान लेकर इसकी दिशा और दशा को सुधारने के निर्देश पारित करने की कृपा करेंगे। ज्ञापन प्रेषित करने वालो में दूरबीन खेतवाल, चंदन सिंह, राजमोहन सिंह, गोपाल सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद सेमवाल और जीत सिंह पवार आदि पूर्व सैनिक सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *