पौड़ी- जनपद में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर 14 अप्रैल को सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.पी.एच.सी.) कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि इन शिविरों में टी.बी., सिकल सेल, बीपी, शुगर, ओरल हेल्थ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू छोड़ने की सलाह एवं उपचार, परिवार नियोजन आदि सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। शिविर में सी.एच.ओ. (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आई.डी. भी बनाए जाएंगे। डॉ. गोयल ने आमजन से अपील की है कि वे निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
Related Posts
दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर। (सुनील शर्मा) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव प्रचार अभियान समिति उत्तराखण्ड के चेयरमैन हरीश रावत…
आई क्यू ए सी और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल जागरूकता पर किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- डॉ०पी०द०ब०हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आज आई क्यू ए सी और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त…
बिखरे हुए परिवारों को एक कर रही है महिला काउंसलिंग सेल……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला काउंसलिंग सेल परिवारों को…
