हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के काठगोदाम में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि नंदकिशोर (44) पुत्र महेश लाल निवासी प्रतापगढ़ी काठगोदाम पत्नी सीमा और छह पुत्रियों के साथ रहता था। नंदकिशोर व उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। तड़के चार बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसके पति ने छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाया था और पैर टेबल पर टिके थे। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह ने बताया कि परिजनों ने नंदकिशोर के अक्सर शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Related Posts
पार्षद गुड्डू वारसी ने लगवाया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर ,जर्मनी की मशीन से की गई निशुल्क जांच…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दिकी) रविवार को वार्ड 59 गौजाजाली के पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) द्वारा वार्ड में कुमाऊं एजुकेशन…
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल…..
ख़बर शेयर करें -जयहरीखाल- महाविद्यालय जयहरीखाल (पौड़ी गढ़वाल) मे छात्रसंघ निर्वाचन शांति पूर्वक संपन्न महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रोफेसर लवनी…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का जसपुर कोतवाल पर चला हंटर, कियानिलंबित
ख़बर शेयर करें -देर रात बिना वर्दी के एक घर में घुसने की वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस…
