हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के काठगोदाम में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि नंदकिशोर (44) पुत्र महेश लाल निवासी प्रतापगढ़ी काठगोदाम पत्नी सीमा और छह पुत्रियों के साथ रहता था। नंदकिशोर व उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। तड़के चार बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसके पति ने छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाया था और पैर टेबल पर टिके थे। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह ने बताया कि परिजनों ने नंदकिशोर के अक्सर शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Related Posts
सिटी मजिस्ट्रेट ने यहाँ छापेमारी कर अवैध शराब की बरामद…….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी- सिटी मजिस्ट्रेट और आबकारी विभाग द्वारा नवीन मण्डी के अन्दर कैण्टीन नम्बर 3 में दबिश…
उत्तराखंड के लोक पर्वों में पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति की हरियाली,प्रकृति का सम्मान का पर्व हरेला……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- उत्तराखंड के लोक पर्वों में पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति की हरियाली,प्रकृति का सम्मान का पर्व हरेला…
स्वतंत्रता दिवस पर दिए जायेंगे 954 पुलिस कर्मचारियों को सेवा पदक,सरकार ने की घोषणा….
ख़बर शेयर करें -सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मचारियों…
