हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 5 के छात्रों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बैसाखी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने कविताओं, भाषणों और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शाया कि यह पर्व किस प्रकार कृषि और आनंद का प्रतीक है।वहीं, किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शाही ने छात्रों को संबोधित करते हुए बैसाखी से जुड़े एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रसंग, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को देश के शहीदों के बलिदान को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने को कहा। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास भी रहा।
Related Posts
विधायक शिव अरोरा ने कबाड़ के गोदाम मे लगी भीषण आग से प्रभावित लोगो से की मुलाक़ात, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- मेडसिटी हॉस्पिटल के पीछे कबाड़ के गोदाम मे लगी भीषण आग जहाँ मौके पर दमकल की…
अवैध खनन को रोकने के लिए तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर में लगेंगे 8 अस्थायी बैरियर…
ख़बर शेयर करें -रामनगर-आपको बता दे कि तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर अवैध खनन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहता…
मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने पार्षद प्रत्याशी पायल अधिकारी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन …….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 11 संजय नगर में मेयर प्रत्याशी श्री विकास शर्मा ने…
