हल्दूचौड़ – (जफर अंसारी) ग्रामसभा जग्गी के अंतर्गत सामुदायिक विकास भवन डूंगरपुर में स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में लगे एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का विधायक नवीन दुम्का ने शुभारंभ किया इस दौरान विधायक नवीन दुम्का ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की ग्राम प्रधान मीना भट्ट की अध्यक्षता तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे के दिशा निर्देशन में लगे स्वास्थ्य शिविर में नाक कान गला आंख के रोगों के अलावा बच्चों को होने वाली बीमारियां तथा स्त्री रोग से संबंधित बीमारियों की जांच की जा रही है तथा उन्हें उचित परामर्श एवं दवाई भी दी जा रही है इस दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभाग राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी शिविर में डॉ शोभना मित्तल , डॉक्टर नजमुल , डॉक्टर हेम, डॉक्टर रूपाली , डॉक्टर संजय चौहान , गार्गी पांडे , ए के सिंह, भावना जोशी के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी भास्कर भट्ट , पूर्व ग्राम प्रधान भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट , रेवाधर पांडे , पूरन चंद्र जोशी समेत अनेक लोग मौजूद थे |
Related Posts
कुमाऊं विश्वविधालय के विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा एलुमनी सेल द्वारा दिया उत्तराखंड विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान……..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविधालय के विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा एलुमनी सेल द्वारा पद्मश्री डॉक्टर यशोधर मठपाल द्वारा प्रागैतिहासिक…
पंजाब पहुंची एस पी ठुकराल की साईकिल, यात्रा संगत ने किया स्वागत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) (शुकराना यात्रा का संकल्प हुआ पूरा अब घर वापसी की तैयारी) रुद्रपुर उत्तराखंड बहुजन…
प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ माँ के नाम मुहिम बन चुकी है आम जन की मुहिम-रेखा आर्या…….
ख़बर शेयर करें -रानीखेत- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रानीखेत विधानसभा के ख़िरखेत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची।…
