पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 19.04.2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 (कोटद्वार-03, लक्ष्मणझूला-02, यातायात कोटद्वार-01, पौड़ी-01, श्रीनगर-01) तथा 01 नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर यातायात कोटद्वार पुलिस ने चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कड़ी चालानी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 153 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।
Related Posts
यूपी आरपीएफ सिपाही ने ट्रेन के आगे आकर दी जान, एक महीने पहले हुई थी तैनाती….
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बागपत…
विधायक शिव अरोरा ने छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं को किए चैक वितरित…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रुद्रपुर स्टेडियम में हुए आज मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती एव राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री…
देवदूत बनकर बच्ची को बचाने वाले सीपीयू कॉन्स्टेबल को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से किया गया सम्मानित….
ख़बर शेयर करें – ई रिक्शे से गिरी बच्ची को बचाने पर सीपीयू कॉन्स्टेबल को मिला सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।…
