प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता कृष्णानंद खोलिया का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर……….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- नगर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता कृष्णानंद खोलिया उम्र 58 का आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन की खबर से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। लालकुआं के वार्ड नंबर 6 में निवास करने वाले एवं मुख्य बाजार में स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के स्वामी कृष्णानंद खोलिया का आकस्मिक निधन हो गया

 

1 सप्ताह पूर्व उनका स्वास्थ्य खराब हुआ जिन्हें राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा ले गए, जहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली, 58 वर्षीय कृष्णानंद खोलिया अपने पीछे पत्नी शोभा खोलिया, दो बेटियों सोनू और तारा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,

 

वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया जाएगा। उनके निधन के समाचार के बाद नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *