रूद्रपुर- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में शनिवार देर रात्रि उप जिलाधिकारी मनीष बिस्ट, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, सहायक नियंत्रक वाट माप ललित मोहन पाण्डे ने व पुलिस अधिकारिओ के साथ सयुक्त रूप से बीपी रुद्रपुर भारत पेट्रोल पम्प, शक्ति आयाल पेट्रोल पम्प व व्हेल पेट्रोल पम्प का औचक छापेमारी की गई l छापेमारी के दौरान डीजल व पेट्रोल को केन में डालकर मापा गया तथा वाहन के पाहियों में डालेजाने वाला हवा को भी वाहन में डलवाकर जांच की गई जो ठीक पाया गया l शौचालय के निरीक्षण के दौरान गन्दगी पाए जाने पर तीनो पेट्रोल पम्पो के मालिकों पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिए l उप जिलाधिकारी ने कहा ग्राहकों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसलिए निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जाती है और आगे भी की जायेगी l निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटोला, सहायक सांख्यिकी वाट माप के एन अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे l
Related Posts
शिव के लिए चुनौती बनें भाजपा के दो बागी नेता
ख़बर शेयर करें -विधायक ठुकराल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता भी लड़ेंगे…
डी. बाली ग्रुप ने किया कला प्रतियोगिता का आयोजन
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) डी. बाली ग्रुप ने गत् वर्षो की भांति इस बार भी रामनगर रोड…
दिल्ली से घर से बिना बताये गायब हुये युवक को ड़ी पुलिस ने सकुशल मिलाया परिजनों से…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- कमल रौतेला पुत्र राम सिंह रौतेला, निवासी जैतपुर साउथ दिल्ली ने चौकी नीलकण्ठ पर सूचना दी…
