काशीपुर – (सुनील शर्मा) सरियो से भरे ट्रक से कुचलकर युवा प्रोफेसर की आज सुबह दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सहारनपुर जिले के छुटमुलपुर कस्बे के निवासी 32 वर्षीय अमन मित्तल यहाँ जसपुर रोड स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट में एसोशियेट प्रोफेसर थे। काशीपुर में वह मानपुर रोड स्थित विश्वनाथ कालोनी में किराये के मकान में रहते थे। प्रतिदिन की तरह आज सुबह वह बाइक से इंस्टीट्यूट जा रहे थे कि कुंडा थाना क्षेत्र में सरिये से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। अमन मित्तल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कुंडा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। यहाँ मृतक अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सहारनपुर से उसके परिजन पहुंच रहे हैं।
Related Posts
कोरोना काल में अवैध तरीके से बेची जा रही शराब,, पुलिस ने 10 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाको में एसएसपी के निर्देश पर हरिद्धार के बहादराबाद…
लघु व्यापारियों ने विकास शर्मा को दिया समर्थन…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- लघु व्यापार मण्डल ने एक कार्यक्रम मंे भाजपा मेय प्रत्याशी विकास शर्मा को चुनाव में पूरा…
विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद अम्बेडकर पार्क में ठेला व्यापारियों व प्रदर्शनकारियो का गतिरोध हुआ समाप्त…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- गांधी पार्क में चल रहे राष्ट्रीय स्तर सरस् मेला जिसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा गांधी पार्क के…
