पदमपुर मोटाढांक: नव युगल इंजीनियर अतुल कंडवाल एवं पूजा कंडवाल ने अपने दांपत्य जीवन की नव शुरुआत आम्र पाली के आम्र वृक्ष को रोप कर उसके संरक्षण के संकल्प के साथ शुभारंभ की। इस अवसर पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति के संरक्षक डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल जी ने स्वस्तिवाचन के साथ नव युगल के हाथों वृक्षारोपण कर नव दंपत्ति को आशीष देकर सम्मानित किया। डॉक्टर बड़थ्वाल ने कहा कि 1981 से यह संस्था प्रत्येक स्मृति दिवस एवं ऐतिहासिक दिवस पर असल देव अभियान के तहत वृक्षारोपण करती आई है। इस अवसर पर देउसे के कार्याध्यक्ष डॉक्टर रमाकांत कुकरेती जी, एन डी बी आर की वैशाली, रोहित गुसाईं एवं प्रिया रावत के अलावा सर्वश्री मनमोहन काला, इंजीनियर जगत सिंह नेगी , दिनेश चौधरी,श्रीमती रेखा ध्यानी, कुलदीप मेंदोला, अतुल कंडवाल, पूजा कंडवाल, श्रीमती सोम प्रभा कंडवाल, श्रीमती सुभद्रा बड़थ्वाल एवं राम भरोसा कंडवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
त्रिवेन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा,, नाराजगी चर्चा में रही |
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड सरकार से भाजपा विधायकों की नाराजगी समय-समय पर चर्चा में रही है ।…
सरकार को सफाई कर्मचारियों के हितों की कोई चिंता नहीं
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों द्वारा 11-सूत्री मांगों…
आयुष्मान कार्ड के राशनकार्ड की अनिवार्यता पर रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल….
ख़बर शेयर करें -आयुष्मान कार्ड द्वारा कराए जा रहे इलाज में और कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर काफी सारी…
