काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के द्वारा आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव नामक आयोजित होने वाले एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक करन भारद्वाज और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि राज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक करन भारद्वाज ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्तराखंड राज्य में 4 हजार 675 गांव में एक लाख तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत काशीपुर संगठनात्मक जिले में 300 गांव में तिरंगा फहराने की तैयारी की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक गांव एक संयोजक बनाया जाएगा जो इस अभियान को सफल रूप देने में सहायक होंगे। इस मौके पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषिराज सिंह, नगर मीडिया प्रभारी हर्षित चौहान, नगर सहमंत्री सौरभ, आशु पाल, कॉलेज अध्यक्ष नवनीत चौहान, कॉलेज उपाध्यक्ष सजल मेहरोत्रा, दिव्यांशु शर्मा, अशोक राजपूत, मानस सिंघल, प्रतीक मेहरोत्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
नशे में चूर किशोर ने काटी हाथों की नसें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) नशे में चूर किशोर ने काटी हाथों की नसें मौत (परिजनों की गैरमौजूदगी…
दीनी तालीम से महरूम मुस्लिम बच्चों के लिए किया गया इस्लामिक कोचिंग सेन्टर का उद्घाटन
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- (जफ़र अंसारी )दीनी तालीम से महरूम मुस्लिम बच्चों को अब लालकुआँ मे ही उर्दू, अरबी, फारसी…
कुमाऊं विश्वविद्यालय संघ कूटा ने डीएसबी के दो विद्यार्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर दी बधाई……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय संघ कूटा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से समाज शास्त्र विषय में डीएसबी के…
