लालकुआं – (जफर अंसारी) लालकुआं निकटवर्ती हाथीखाना क्षेत्र सहित कई कॉलोनियों में लगे कूड़े के ढेर क्षेत्रवासियों की परेशानी का सबब बने हुए हैं कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं उन्होंने जल्द कूड़ा उठान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताते चले कि लालकुआं के हाथीखाना, बजरी कंपनी, बंगाली कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों को नगर पचायत में शामिल करने के लिए बीते कुछ बषों से जोरशोर स्थानीय बडे़ नेताओं द्वारा भाषण दिये जा रहे है वही चुनावी रण में जीत से पहले क्षेत्रीय विधायक ने भी इन कॉलोनियों को नगर पंचायत में शामिल किए जाने का आश्वासन क्षेत्र की भोली-भाली जनता को दिया था माना भी जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही इन बास्तियों को नगर पंचायत में शामिल कर लिया जायेगा। लेकिन इन बास्तियों में लगे कूड़े के ढेर नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं हाथीखाना कार रोड पर सेचुरी दिवार के निकट बजरी कंपनी रोड बंगाली कॉलोनी में लगे कूड़े के ढेर के कारण आसपास रहने वाले और दुकानदारों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही लोगों का कहना है कि कई बार सम्बंधित अधिकारियों से कूड़े का उठान कराने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।उन्होंने चेतावनी दी है कि आगर जल्द ही कूड़े का उठान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा इधर उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से नगर पंचायत व आसपास कि कालोनियों का कूड़ा वन भूमि पर डाला जा रहा था जिसे वर्तमान के वन अधिकारियों डालने से मना कर दिया जिसके चलते हैं कूड़ा उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कूड़ा डालने की भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा जल्दी कूड़ा उक्त स्थान पर डालकर इस गम्भीर समस्या से निपट लिया जाएगा।।
Related Posts
शहर में सफेद हाथी साबित हो रही है ट्रैफिक लाइटें
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – (जफर अंसारी) 6 महीने पहले हल्द्वानी शहर में 13 जगहों पर यातायात सुचारू करने…
एक्शन में आया वन विभाग,ताबड़तोड़ कारवाई करती नज़र आ रही वन विभाग की टीम….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-प्रभागीय वनाधिकारी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग वैभव सिंह के दिशा निर्देशन में मानसून सत्र के मौसम में…
करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले में लिफ्ट पूर्ति निरीक्षकों पर प्रशासन मेहरबान…
ख़बर शेयर करें – अब माननीय उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी जनहित याचिका-के पी गंगवार रुद्रपुर-(एम सलीम खान) राशन…
