हल्दूचौड़ – (जफर अंसारी) लालकुआं के विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बताया कि शासन ने लोक निर्माण की डामर सड़क व पुनः निर्माण सुधारीकरण की कुल 7 योजनाओं पर 4 करोड़ 61 लाख रूपये स्वीकृत किये | ये सभी योजनाएं गौलापार क्षेत्र की है।इसी क्रम में हल्दूचौड़ एन.एच रेलवे क्रासिंग से डूंगरपुर पंचायत घर तक एवं बबूर गुमटी बच्चीधर्मा से जी. जी. आई. सी. दौलिया मार्ग तक सुधारीकरण व पुनः निर्माण की 96 लाख 69 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की । इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 200 शौचालय निर्माण की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसके लिए पचास लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। विधायक ने इसके लिए सीएम का आभार जताया है जबकि विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
Related Posts
लालकुआँ विधानसभा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ चुकी महिला नेत्री पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप……..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-लालकुआं नैनीताल जिले सहित लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में गरीबों एवं दलितों की जमीन पर…
बैंकों पर जड़ें रहें ताले,नगदी के लिए परेशान हुए उपभोक्ता…
ख़बर शेयर करें – बैंकों की हड़ताल से आठ करोड़ का नुक़सान, चक्कर लगाते रहे ग्राहक रुद्रपुर-(एम सलीम खान) बैंकों की…
एक डॉक्टर के भरोसे 30 बैड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र “महिला चिकित्सक की तैनाती भी नहीं” लोगों को हो रही भारी परेशानी…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ हल्दूचौड़ एक ओर सरकार गांव गांव में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे करती है,…
