पंतनगर TDC पर साजिश का आरोप, किसानों का कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन

📰 समाचार प्लस लाइव | पंतनगर TDC पर साजिश के आरोप, किसानों का उग्र प्रदर्शन

(उत्तराखंड )पंतनगर स्थित तराई बीज निगम (TDC) के विधायन संयंत्र को कथित तौर पर खुर्द-बुर्द किए जाने के विरोध में गुरुवार को सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि देश-विदेश में अपनी पहचान रखने वाले प्रतिष्ठित टीडीसी को योजनाबद्ध साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है, जिसे वे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि TDC उत्तर भारत के किसानों की रीढ़ रहा है और अब इसे निजी हितों के लिए खत्म करने की कोशिश की जा रही है। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे।

प्रदर्शन का नेतृत्व तजिन्दर सिंह विर्क, बलजिंदर सिंह संधू, टीका सिंह सैनी, दीपक चौधरी, बलविंदर सिंह, करम सिंह पडड, प्रताप सिंह, हरप्रीत सिंह, बाबू सिंह, राजेन्द्र सिंह मक्कड़, सेवक सिंह, गुरमीत सिंह, अशोक सेठी, मोहम्मद उस्मान, विक्रम सिंह गौराया, बल्ली सिंह चीमा, सुरेश शर्मा, सुभाष बेहड़ समेत कई किसान नेताओं ने किया।