समाचार प्लस लाइव | कांग्रेस कार्यकर्ता नितिन कौशिक की फांसी लगाकर खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
काशीपुर।शहर के एक राजनीतिक परिवार में उस समय मातम पसर गया जब कांग्रेस के कर्मठ और समर्पित नेता नितिन कौशिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन कौशिक ने बीते निकाय चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए दिन-रात मेहनत की थी और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में उनका विशेष सम्मान था। उनकी अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं, जिससे इस घटना ने कई अनुत्तरित सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है, और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, कुछ व्यक्तिगत दस्तावेजों और मोबाइल रिकॉर्ड को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
