नशे के खिलाफ एसएसपी का युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर,कुंडा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 11 किलो गांजा, कार, मोबाइल, तराजू व नकदी बरामद

कुंडा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 11 किलो गांजा, कार, मोबाइल, तराजू व नकदी बरामद

ऊधमसिंहनगर,नशे के खिलाफ ऊधमसिंहनगर पुलिस का युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर है।

नशे के खिलाफ एसएसपी का युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर,कुंडा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 11 किलो गांजा, कार, मोबाइल, तराजू व नकदी बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में कुंडा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नशे के खिलाफ एसएसपी का युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर,कुंडा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 11 किलो गांजा, कार, मोबाइल, तराजू व नकदी बरामद

इनके कब्जे से 11.064 किलोग्राम अवैध गांजा, एक कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ₹11,750 नकद, और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

🔍 गुप्त सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

दिनांक 5 जून 2025 को कुंडा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उनके निर्देशन में थाना कुंडा की टीम ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया और दो संदिग्धों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुशील कुमार पुत्र रामकुमार एवं संजय कुमार पुत्र गंगा शरण के रूप में हुई है।

📦 बरामदगी में शामिल:

11.064 किलो गांजा

नशा तस्करी में प्रयोग की जा रही कार

इलेक्ट्रॉनिक तराजू

₹11,750 नगद राशि

दो मोबाइल फोन

ये सभी वस्तुएं नशे के काले कारोबार की पुष्टि करते हैं।

इस मामले में थाना कुंडा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस सराहनीय कार्य में कुंडा पुलिस की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी

उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह (चौकी प्रभारी मंडी)

उपनिरीक्षक जगत शाही

कांस्टेबल सुमित कुमार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने कहा

जनपद ऊधमसिंहनगर को नशे से मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है। नशा तस्करों के खिलाफ हमारी कार्रवाई आगे भी और तेज़ होगी। ड्रग माफिया के लिए इस जिले में कोई जगह नहीं है।”

🌍 नशा मुक्त उत्तराखंड की ओर एक कदम

यह कार्रवाई न केवल कानून का पालन है, बल्कि समाज की रक्षा का संकल्प भी है।

हर युवा को नशे से बचाने, हर माँ-बाप की आंखों की नींद लौटाने और एक स्वस्थ समाज की ओर बढ़ने का प्रयास है।

ऊधमसिंहनगर पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा, और समाज को यह भरोसा दिलाया गया है कि अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं।