समाचार प्लस लाइव | अयोध्या से बड़ी खबर
🌺 कभी रामभक्तों पर चलती थीं गोलियां, अब होती है पुष्पवर्षा,अयोध्या में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अयोध्या – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “एक समय था जब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं, लाठियां बरसाई जाती थीं, लेकिन आज उन्हीं श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पवर्षा और शुद्ध जल से किया जा रहा है।”
मुख्यमंत्री ने अयोध्या को ‘अतिथि देवो भव:’ की नई परिभाषा बताते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा ने 500 वर्षों का इंतजार समाप्त किया और अब अयोध्या की पहचान वैश्विक पटल पर नये रूप में उभर रही है।
🪴 पर्यावरण व संस्कृति के कार्यक्रमों में लिया भाग
सीएम योगी अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर चौधरी चरण सिंह पुष्प वाटिका पहुंचे और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके बाद रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अयोध्या नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित किया।
उन्होंने इस दौरान गंगा दशहरा, सरयू महोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और नगर निगम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या आज विकास और संस्कृति के समन्वय का अनुपम उदाहरण बन रही है।
