समाचार प्लस लाइव | रुद्रपुर की दर्दनाक घटना
छुट्टियों में आई नाबालिग ने लगाई फांसी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ – मां अस्पताल में भर्ती, पिता ड्यूटी पर थे
📍 रुद्रपुर (उधम सिंह नगर):
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग किशोरी ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान शिखा (उम्र लगभग 16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले पीलीभीत से छुट्टियां बिताने अपने माता-पिता के पास रुद्रपुर आई थी।
परिजनों के अनुसार, शिखा के पिता गंगाराम सिडकुल की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है। मंगलवार को शिखा अपनी मां से अस्पताल में मिलने गई थी, लेकिन दोपहर को घर लौटते ही उसने कमरे में फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
जब घर के अन्य परिजन पहुंचे और दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। शिखा का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मृतका के मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। एक तरफ मां अस्पताल में भर्ती हैं, दूसरी ओर बेटी की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
🕯️ यह घटना कई सवाल छोड़ जाती है – आखिर एक नाबालिग के मन में ऐसा क्या चल रहा था जो वह अपनों के बीच भी अकेली हो गई?
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)।
रविंद्र नगर, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एक 17 वर्षीया किशोरी ने कमरे के भीतर पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी मूल रूप से पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थी और गर्मी की छुट्टियों में अपने छोटे भाई के साथ रुद्रपुर आई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
👨👩👧👦 माता अस्पताल में भर्ती, घर में थे सिर्फ भाई-बहन
रविंद्र नगर स्थित सुनील विश्वास के दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर गंगाराम, पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी कुसुम देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर में सिर्फ बेटी शिखा (17) और बेटा विष्णु थे।
👦 किरायेदार के बच्चे ने देखी लटकती लाश
शाम को उसी मकान में रहने वाले एक किरायेदार के बच्चे ने शिखा को पंखे से लटका देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर अन्य किराएदार और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
👮♀️ पुलिस मौके पर, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
सूचना पर एसएसआई महेश चंद्र कांडपाल, एसआई नेहा ध्यानी, कांस्टेबल अनिल कुमार, महिला कांस्टेबल आकांक्षा, और धीरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
📚 12वीं पास कर रही थी छुट्टियां, कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस के अनुसार, शिखा ने इस वर्ष इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की थी और 29 मई को छोटे भाई के साथ छुट्टियां बिताने रुद्रपुर आई थी। वह चार बहनों में चौथे नंबर पर थी। आत्महत्या के कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
