मशरूम फैक्ट्री हादसा: तुरंत सक्रिय हुआ प्रशासन… जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन…लोहे की रैक गिरने से 1 की मौत,14 मजदूर घायल

ख़बर शेयर करें -

समाचार प्लस लाइव | मशरूम फैक्ट्री हादसा: तुरंत सक्रिय हुआ प्रशासन… जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन…लोहे की रैक गिरने से 1 की मौत,14 मजदूर घायल

 

(उधम सिंह नगर)बाजपुर/केलाखेड़ा गुरुवार शाम करीब 7 बजे केलाखेड़ा तहसील के ग्राम भउआ नगला स्थित मशरूम फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया जब काम के दौरान भारी लोहे की रैक अचानक गिर गईं, जिन पर मिट्टी रखी हुई थी। यह ग्रिलें फैक्ट्री में लगे रैक का हिस्सा थीं, जो अचानक टूटकर मजदूरों पर गिर गईं।

हादसे में 14 मजदूर घायल, 1 की मौत

घटना के वक्त फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। 14 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया।

दुर्भाग्यवश, एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

🛟 तुरंत शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर विभाग व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

🏥 डीएम पहुंचे अस्पताल, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

जिलाधिकारी भदौरिया स्वयं रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा को निर्देश दिए कि इलाज में कोई लापरवाही न हो।

साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों के लिए खाने-रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि अगर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *