
पंतनगर एयरपोर्ट से नई उड़ान सेवा: 26 अक्तूबर से रोजाना मिलेगी सुविधा
समाचार प्लस लाइव:पंतनगर। कुमाऊं से दिल्ली-एनसीआर की यात्रा अब और आसान होने जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर (कार्यवाहक) अनूप गुप्ता ने बताया कि विंटर शेड्यूल के तहत 26 अक्तूबर से पंतनगर से नई उड़ान सेवा शुरू होगी।
एटीआर-78 विमान से यह उड़ान रोजाना संचालित होगी और महज 50–60 मिनट में गंतव्य तक पहुंचेगी। गुप्ता ने बताया कि उड़ान सामान्य किराये पर उपलब्ध होगी, हालांकि फिलहाल कंपनी ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
इस सुविधा से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली/एनसीआर से जुड़ने में काफी सहूलियत मिलेगी।
